प्लस टू अतिथि शिक्षकों को चुनावी वर्ष में नियमितीकरण का इंतजार : iRajanBhardwaj



                     राजन भारद्वाज


(टकटकी)


1० हरियाणा सरकार ने अतिथि शिक्षकों को किया है नियमित।

2० चुनावी वर्ष में धोषणा के इन्तजार में टकटकी लगाए अतिथि शिक्षक।

3० केवल नियमितीकरण की माँग।


*हरियाणा द्वारा अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का आदेश 2019 में जारी होने के बाद से ही बिहार के अतिथि शिक्षक टकटकी लगाए हैं कि जल्द बिहार में भी यह आदेश निर्गत होगा। राज्य के करीब  4203 प्लस टू अतिथि शिक्षक लगातार सरकार से अपने नियमितीकरण की मांग करते रहे हैं, उनकी मांग हमेशा से मात्र एक ही है कि हम सभी शिक्षकों की सेवा 60 वर्ष तक नियमित किया जाए। जब 2019 में ही हरियाणा के अतिथि शिक्षकों के लिए अतिथि शिक्षक सेवा विधेयक विधानसभा में पारित हो गया,जिसमें हर साल दो बार महंगाई भत्ता समय-समय पर वेतन वृद्धि जो पक्की कर्मचारियों की तरह मिलने लगेगा ,तो क्या हरियाणा के तर्ज पर बिहार सरकार अतिथि शिक्षकों को मात्र नियमितीकरण का भी आदेश नहीं दे सकते हैं। चुनावी वर्ष में अतिथि शिक्षकों को आशा है कि उनकी टकटकी समाप्त होगी,और नियमित होंगे।*


 *शिक्षक राजन भारद्वाज बताते हैं कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शुरू से ही अतिथि शिक्षकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार करते रहे हैं,उन्होंने कई बार नल जल हरियाली कार्यक्रम के दौरान कहा है कि आप लोग नियमित हो जाएंगे। अब जब चुनावी वर्ष  है तो हम सभी अतिथि शिक्षकों को घोषणा का इंतजार हैं। राजन  भारद्वाज कहते है कि,हमें आशा ही नहीं ,पूर्ण विश्वास है कि हम सभी अतिथि शिक्षकों को जल्द ही नियमितीकरण का सौगात मिलेगा।*

Comments