शिक्षकों को विभिन्न प्रकार से सम्मान देने की बात सनातन समय से ही होता आया हैं, शिक्षकों को पूजनीय माना जाता हैं, उन्हें सम्मानित किया जाता हैं।इसी परंपरा का निर्वाह आज भी 15 अगस्त 26 जनवरी एवं 5 सितंबर के दिन विभिन्न प्रकार से प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाता है। इस बार भी बहुत सारे शिक्षकों को 15 अगस्त के दिन माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार महोदय,छात्र छात्राओं को पढ़ाने और राजकीय संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ाने में अपना अहम योगदान देने वाले शिक्षकों को हर साल की तरह इस बार भी सम्मानित करेंगे, प्रशस्ति पत्र देंगे, एवं समाज में बदलाव हेतु एक नया अध्याय लिखेंगे। विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से एवं टीवी चैनलों के माध्यम से यह ज्ञात हो रहा है की इस बार श्री नीतीश कुमार महोदय एक नया अध्याय लिखेंगे 15 वर्षों के अपने शासनकाल में नियुक्त किए गए नियोजित शिक्षकों से उनका नियोजित शब्द हटाकर उन्हें विभिन्न प्रकार के सुविधाओं सहित सम्मान देंगे। साथ ही सेवा शर्त,ट्रांसफर पोस्टिंग, वेतन वृद्धि, अनुकंपा एवं विभिन्न प्रकार के सुविधाएं जो पूर्व में शिक्षकों को दिया जाता थ...